फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला कॉलेज गोहाना में 100 छात्राओं के नेत्र जांचे

Tue, 21 Apr 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना राजकीय महिला महाविद्यालय में फ्री आंखों के जांच शिविर में आए चिकित्सकों का सम्मान करते ह
विज्ञापन
गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में हेल्थ एंड हाइजीन समिति और आई क्यू अस्पताल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान करीब 100 छात्राओं की ओपीडी की गई और जरूरतमंद छात्राओं को जरूरी सलाह भी दी गई।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए जरूरी हैं और समय-समय पर इनका आयोजन होना चाहिए। वहीं अस्पताल के प्रतिनिधि डॉ. नीरज चावला ने महाविद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर अस्पताल की ओर से डॉ. आयुष, डॉ. रितु और महाविद्यालय की ओर से डॉ. चांद सिंह मोर, रेखा, किरण, रवित, कविता, दिनेश, सीमा, अनीता, एकता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें