फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 01 Feb 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे पर भैंसवान चौक से पहले शुक्रवार रात को गलत साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बंटी (32) की मौत हो गई जबकि गांधी नगर निवासी उनके दोस्त भोला घायल हो गए।
विज्ञापन

आर्य नगर निवासी रवि ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई बंटी (32) और उनका दोस्त भोला शुक्रवार को कलानौर से बाइक पर घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे भैंसवान चौक से कुछ आगे पहुंचे तो गोहाना की ओर से गलत साइड में आए ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में बंटी की मौके पर मौत हो गई जबकि भोला घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें