संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से स्वीप अभियान के तहत 25 मई को होने वाले चुनाव के दौरान मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से गांव कुतलूपुर व बिधलान स्थित राजकीय स्कूल में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया और उपस्थित ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कौशिक ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि वोट डालना प्रत्येक मतदाता का मौलिक कर्तव्य बनता है, इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होती है और वोट डालकर एक सही सरकार का चुनाव कर सकते हैं, लोकतंत्र में हम सही सरकार चुनकर देश को मजबूत करते हैं। बच्चों ने नाटक व कविता के माध्यम से मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान आशा वर्कर्स कोऑर्डिनेटर निशा, ममता, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर इकबाल भी मौजूद रहे।