फोटो :34: सोनीपत के अशोक नगर में आंधी से उखड़ा पड़ा पेड़ और मौके पर मौजूद मेयर राजीव जैन व शहरवासी
सोनीपत। जिले में बुधवार देर शाम को आई आंधी ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। आंधी आने से करीब 100 पेड़ और 70 से ज्यादा खंभों को गिरने की सूचना है। खंभों को गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।
आंधी के चलते शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र कच्चे क्वार्टर मार्केट में एक पेड़ जड़ से उखड़ गया। वहां खड़ी रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद नगर निगम के मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आंधी के बाद लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, पर बिजली गुल होने से दिक्कत बढ़ गई। रेल हाईराइज सोसाइटी में इमारत के कुछ हिस्से टूटकर नीचे कार पर गिर गए।
आंधी के बाद जिलेभर में बिजली गुल हो गई, जिससे रिहायशी इलाकों के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी प्रभावित हुए। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि आंधी के बाद प्रारंभिक आकलन में करीब 70 खंभे टूटे मिले हैं, परंतु पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। निगम की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में काम में जुटी हैं।
फोटो :34: सोनीपत के अशोक नगर में आंधी से उखड़ा पड़ा पेड़ और मौके पर मौजूद मेयर राजीव जैन व शहरवासी
फोटो :34: सोनीपत के अशोक नगर में आंधी से उखड़ा पड़ा पेड़ और मौके पर मौजूद मेयर राजीव जैन व शहरवासी