सोनीपत। दिल्ली-अंबाला मार्ग पर शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलाकिंग पैनल और तकनीकी कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। 29 मई से ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वालों की परेशानी बढ़ सकती है। 10 से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी तो सोनीपत रेलवे जंक्शन से आवाजाही करने वाले यात्रियाें की परेशानी बढ़ेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हिमाचल एक्सप्रेस (14053/54) 30 मई से 4 जून तक रद्द रहेगी। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14079/80) व बठिंडा एक्सप्रेस (14507/08) 6 जून को रद्द रहेगी। नेताजी एक्सप्रेस (12311) को 29 मई से 3 जून तक रूट बदलकर चलाया जाएगा। इस ट्रेन को वाया खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला होते हुए चलाया गया।
उस दौरान यह ट्रेन सोनीपत व गन्नौर स्टेशन पर नहीं आएगी। मुरी एक्सप्रेस (18101) को 29 मई, 31 मई व 3 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309) को 30 मई, 1 जून व 2 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। झेलम एक्सप्रेस (11077) को 29 मई से 3 जून तक रूट बदलकर चलाया जाएगा। पश्चिम एक्सप्रेस (12925) को 5 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
जम्मू मेल (20434), नेताजी एक्सप्रेस (12312) को 30 मई से 4 जून तक रूट बदलकर चलाया जाएगा। मुरी एक्सप्रेस (18102) को 30 मई, 1 जून व 3 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस (18309) को 31 मई, 2 जून व 4 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
आम्रपाली एक्सप्रेस (15708), पठानकोट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (22430), ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) और पश्चिम एक्सप्रेस (12926) को 6 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
इंसेट
निर्धारित समय से कुछ देरी के बाद चलेंगी ट्रेनें
झेलम एक्सप्रेस (11078) को 30 मई से 4 जून तक 85 मिनट देरी से जम्मूतवी से रवाना किया जाएगा। मालवा एक्सप्रेस (12920) को 6 जून को 85 मिनट देरी से कटरा से रवाना किया जाएगा। दादर एक्सप्रेस (11058) को 6 जून को 130 मिनट देरी से अमृतसर से रवाना किया जाएगा।
इंसेट
इन ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा
आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) और 29 मई से 3 जून तक आदर्श नगर दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 130 मिनट रोककर और दादर एक्सप्रेस (11057) को 105 मिनट रोककर चलाया जाएगा। मालवा एक्सप्रेस (12919) व 30 मई से 4 जून तक आदर्श नगर दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 85 मिनट रोककर और ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) को 70 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
वर्जन
अंबाला-दिल्ली रेलवे लाइन पर मोहड़ी स्टेशन के नजदीक होने वाले तकनीकी कार्य के लिए सात दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर दौरान वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला गया है। यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।