फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत में मानसून सक्रिय, 2 दिन में 28 मिमी बारिश

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर की माइचंद काॅलोनी में बारिश के दौरान धंसी सड़क। स्राेत: पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जिले पर मेहरबान रहा। सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। शाम छह बजे तक जिले में औसतन 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पिछले दो दिनों में जिले में औसतन 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमदीप के अनुसार, 10 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा भी चल सकती है। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में मानसून की गतिविधियों में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

राई में सर्वाधिक बारिश, तापमान में गिरावट
बुधवार शाम छह बजे तक राई ब्लॉक में सर्वाधिक 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोनीपत और गन्नौर में 15-15 मिमी, खानपुर में 9 मिमी और खरखौदा में 6 मिमी बारिश हुई। गोहाना ब्लॉक में बारिश दर्ज नहीं की गई। लगातार बारिश से अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 29.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बारिश से धान की रोपाई में तेजी आई है।
विज्ञापन

बारिश में धंसी माई चंद कॉलोनी की सड़क
वहीं, गन्नौर की माईचंद कॉलोनी में करीब दो वर्ष पहले बनी सड़क बारिश में धंस गई। इससे बीच रास्ते में बड़ा गड्ढा बन गया है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

फोटो : सोनीपत के गन्नौर की माइचंद काॅलोनी में बारिश के दौरान धंसी सड़क। स्राेत: पाठक- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें