गोहाना। थाना बरोदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी राकेश उर्फ काला उर्फ केडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घड़वाल गांव का निवासी है। बरोदा पुलिस ने 3 जुलाई को पीड़िता के परिजन की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की थी।
पुलिस ने अनुसंधान के दौरान नाबालिग लड़की को बरामद किया। न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाए गए। महिला विशेषज्ञ और लीगल एड से काउंसिलिंग भी करवाई गई। बयान के आधार पर पॉक्सो अधिनियम की धारा भी जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।