फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहिनी ने वर्ल्ड पुलिस गेम में जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
गांव शामड़ी की रहने वाली खिलाड़ी मोहिनी तिरंगे के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना। चीन में 8 से 18 अगस्त तक आयोजित हुए वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गांव शामड़ी की रहने वाली महिला पहलवान मोहिनी जांगड़ा ने कुश्ती में सिल्वर मेडल जीता। मेडल जीतने के बाद खिलाड़ी ने अपने परिजनों से बातचीत की। परिजनों के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गांव शामड़ी की रहने वाली मोहिनी जांगड़ा का वर्ष 2015 में हरियाणा पुलिस में सेलेक्शन हुआ था। पुलिस में भर्ती होने के बाद भी मोहिनी पुलिस एकेडमी में कुश्ती का अभ्यास करती रही। जिसके चलते चाइना में 8 से 18 अगस्त तक आयोजित हुए वर्ल्ड पुलिस गेम में मोहिनी ने 72 किलोग्राम में सिल्वर मेडल जीता, जबकि फरवरी 2019 में जयपुर में आयोजित हुई ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में इसी भार वर्ग में मोहिनी ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें