फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दस साल हरित विद्यालय रहे एमएनएसएस, राई को स्टर्लिंग ग्रीन स्कूल अवॉर्ड

Sat, 31 Jan 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :06: सोनीपत के राई स्थित एमएनएसएस में स्टर्लिंग ग्रीन स्कूल अवॉर्ड लेकर पहुंचे प्राचार्य प
विज्ञापन
सोनीपत। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करते हुए मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय (एमएनएसएस) राई ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय को लगातार 10 वर्ष तक हरित विद्यालय बने रहने के लिए प्रतिष्ठित स्टर्लिंग ग्रीन स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


विद्यालय को यह सम्मान सतत जल प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल पहल के लिए प्रदान किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित एसटीपी प्लांट के माध्यम से जल का पुनर्चक्रण, सौर ऊर्जा का व्यापक उपयोग, वर्षा जल संचयन खास हैं।यहां नियमित पौधरोपण, कचरे का पृथक्करण व पुनर्चक्रण तथा विद्यालय की मेस में ताजा, पौष्टिक और संतुलित भोजन व्यवस्था जैसी पहल इसे एक आदर्श हरित विद्यालय बनाती है।
प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली के हैबिटेट क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणविद् एवं सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण ने प्रदान किया। समारोह में प्रसिद्ध संरक्षण जीवविज्ञानी डॉ. ब्राविन कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विद्यालय की ओर से प्राचार्य एवं निदेशक पीके धीमन, इको क्लब प्रभारी दिनेश कुमारी, अंजना पाहवा तथा इको क्लब के तीन विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और विद्यालय की पर्यावरणीय उपलब्धियों को प्रस्तुत किया।

सुनीता नारायण ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एमएनएसएस, राई ने शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया है, जो अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस पुरस्कार के लिए देशभर के करीब 20,000 विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 5 विद्यालयों को ही यह उपलब्धि हासिल हुई कि वह लगातार 10 वर्षों तक हरित विद्यालय बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें