फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जन सुविधाओं पर तल्ख नजर आए विधायक, बोले-समस्याओं का हो स्थायी समाधान

Fri, 24 Jul 2026 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते विधायक नि​खिल मदान। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नागरिक सुविधाओं को लेकर विधायक निखिल मदान ने वीरवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सख्त नजर आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क, सीवरेज, बिजली, जल निकासी और अतिक्रमण जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वह लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रत्येक कार्य निर्धारित समय में हो। उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।बैठक में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने तथा 33 केवी सब स्टेशन निर्माण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
वहीं, ओल्ड तहसील, सेक्टर-8 और सेक्टर-12 से जुड़े भूमि मामलों में जिला राजस्व अधिकारी सुशील कुमार और एचएसवीपी के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह को शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
सड़कों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने लोक निर्माण विभाग को मामा-भांजा रोड, आईटीआई रोड, मुरथल रोड, कामी रोड सहित शहर की प्रमुख सड़कों की तत्काल मरम्मत कर गड्ढे भरने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप से शहर के अन्य मार्गों तक सड़कें बेहतर स्थिति में होनी चाहिए। जहां आवश्यकता हो वहां सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए। साथ ही विभागीय समन्वय बढ़ाने और एनओसी जारी करने में अनावश्यक विलंब नहीं करने के भी निर्देश दिए।
बारिश के मौसम को देखते हुए जलभराव और सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी बैठक में गंभीरता से चर्चा हुई। विधायक निखिल मदान और उपायुक्त नेहा सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव संभावित क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जाए।
बारिश के दौरान संबंधित सीएसआई और एसआई मौके पर मौजूद रहें तथा नालों और ड्रेनों की नियमित सफाई मिशन मोड में कराई जाए। वार्ड-10 में लगातार बनी हुई सीवरेज समस्या पर विधायक ने अतिरिक्त मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करेंगे और यदि कहीं भी लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में बहालगढ़ रोड, दहिया कॉलोनी, आईटीआई चौक, दिल्ली रोड, मुरथल रोड तथा सेक्टर-14 और 15 समेत विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा। उपायुक्त ने नगर निगम, एचएसवीपी और पीडब्ल्यूडी को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के अंत में विधायक निखिल मदान ने स्पष्ट किया कि 10 दिन बाद दोबारा समीक्षा बैठक की जाएगी। तब तक सभी विभाग कार्य योजना तैयार कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों पर प्रशासन की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें