फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने उठाया झाड़ू, प्लास्टिक और गंदगी हटवाई

Sat, 16 May 2026 08:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर शहर में चलाए गए अ​भियान के तहत कूड़ा उठाते विधायक देवेंद्र कादियान। स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गन्नौर। शनिवार को स्वच्छ गन्नौर स्वस्थ गन्नौर अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व विधायक देवेंद्र कादियान ने किया। यह अभियान डिवाइन सिटी से गन्नौर अड्डा फ्लाईओवर तक सर्विस लेन पर चलाया गया।

विधायक ने झाड़ू लगाकर सड़क किनारे फैले कूड़े-कचरे को साफ कराया। सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान सर्विस लेन पर जमा प्लास्टिक व अन्य गंदगी को हटाया गया। क्षेत्र साफ-सुथरा बनाया गया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि सभी लोग अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लें तो गन्नौर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी रहे। नगर पालिका की टीम को भी नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश अदलखा, नेत्रपाल, अंकित मल्होत्रा, सदाराम जैन, अजय सरोहा, मुकेश सौदा, जेई जगबीर, कबड्डी खिलाड़ी आकाश त्यागी, हरीश मदान, हरिओम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें