फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लोगों संग विधायक
सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर कई मामलों के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।