फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने नाहरा में 1.30 करोड़ से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास

Sun, 09 Nov 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने शनिवार को गांव नाहरा में 1.30 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हलके के सभी गांव में विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। कहा, बड़े से बड़े काम को भी मुख्यमंत्री से स्वीकृत करवा कर पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने कार्यक्रम में बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर 14 नवंबर को राई स्थित राजीव गांधी विश्वविद्यालय परिसर में भव्य समारोह का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में गलियों के निर्माण पर 19.4 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
19.85 लाख रुपये से सामुदायिक भवन के अधूरे पड़े कार्य को पूरा कराया जाएगा। हनुमान मंदिर से दादा देती तक की एक गली निर्माण 19.39 लाख रुपये से किया जाएगा। स्टेडियम की चहारदीवारी व इसके साथ गली निर्माण पर 19.15 लाख रुपये खर्च हाेंगे।
विज्ञापन

औषधालय से लेकर शुभेंद्र के घर तक गली व नाली निर्माण पर 19.33 लाख रुपये और केंद्रीय विद्यालय से लेकर मैन रोड तक नाला निर्माण पर 19 लाख रुपये खर्च होंगे। इस दौरान भाजपा नेता सत्यनारायण आंतिल, जेपी रेवली, मार्केट कमेटी खरखौदा के चेयरमैन आनंद दहिया, सरपंच उमेश दहिया, जिला पार्षद राकेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें