खरखाैदा। गांव मटिंडू के एक युवक ने जमीन विवाद के चलते गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने साथी के साथ मिलकर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्हें इलाज के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया।
विक्रम का कहना है कि उनका गांव के ही बीरेंद्र के साथ जमीन बंटवारे को लेकर केस चला हुआ है। शुक्रवार को करीब 12 बजे अपने खेतों में गए थे। जहां बीरेंद्र भी अपने एक साथी के साथ आ गया और दोनों ने उनका रास्ता रोक लिया। बीरेंद्र के साथी ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और बीरेंद्र ने पहले तो उन्हें थप्पड़ व मुक्के मारे।
उसके बाद हाथ में लिए हुए किसी नुकीले हथियार से उनके सीने, पेट व हाथ पर वार किए। इसके बाद दोबारा से खेत में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।