फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने एजेंसियों को जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत के गन्नौर-पुरखास रोड का निरीक्षण करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने बुधवार को निर्माणाधीन गन्नौर शाहपुर-पुरखास सड़क का निरीक्षण किया। इस 4 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने निर्माण एजेंसी को जल्द काम पूरा करने और बेहतर सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सड़क बनने से शेखपुरा और पुरखास समेत कई गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास जारी हैं। टूटी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने शहर में अधूरे पड़े बैडमिंटन हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 90 लाख से बनाए जा रहे हॉल का काम ठेकेदार ने छोड़ दिया था। अब नए ठेकेदार को टेंडर दिया गया है। विधायक ने चेतावनी दी कि जो काम चल रहे हैं, उनकी माॅनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि छह महीने में बैडमिंटन हाॅल बनकर तैयार हो जाएगा। यह पूरी तरह आधुनिक होगा, जहां खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। इस दौरान नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, एमई जयदेव शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सचिन धीमान, पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा, हरीश मदान, अमित बत्रा, प्रवीन कामरा और सुरेंद्र जाग्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें