फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने सनपेड़ा में 70 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा। हर गांव में समान रूप से विकास कराया जाएगा। उन्होंने रविवार को गांव सनपेड़ा में 55 लाख की लागत से बनी वीकेसी बिल्डिंग और 15 लाख की लागत से वाल्मीकि चौपाल में शेड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इससे पहले गांव पहुंचने पर सरपंच प्रमोद ढाका और ग्रामीणों ने फूलमाला, पगड़ी पहनाकर विधायक का स्वागत किया। शॉल भेंट कर सम्मान भी दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कवि महाशय दयाचंद प्रचार कमेटी की ओर से वाल्मीकि चौपाल के उद्घाटन पर महारागनी प्रतियोगिता कराई गई।

विधायक कादियान ने कहा कि गांव की तरक्की ही असली विकास है। उनकी प्राथमिकता हर गांव में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। पानी, बिजली, सड़क जैसी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनता की भागीदारी जरूरी है। लोग निर्माण कार्यों पर निगरानी रखें, ताकि गुणवत्ता बनी रहे। सरपंच प्रमोद ढाका ने कहा कि गांव में विकास कार्यों को तेज किया गया है। गोशाला के पास पार्क, श्मशान घाट में शेड और चारदीवारी का काम पूरा होने वाला है। डी प्लान से दो गलियों का निर्माण होगा। इस मौके पर बिशंबर वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, बिजेंद्र, जगदीप, राजेंद्र, सुनील ढाका, सोनू, राजबीर, हरिया पंडित, शमशेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें