फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास

Mon, 05 Jan 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत नगर निगम में आते गांव राई में नारियल फोड़कर विकासकार्यों का उद्घाटन करतीं विधायक कृष्णा
विज्ञापन
राई। विधायक कृष्णा गहलावत ने रविवार को गांव राई में कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 34 लाख रुपये से बना छठ पूजा घाट और 27 लाख रुपये से तैयार कम्युनिटी सेंटर का शेड भी शामिल हैं। इसके अलावा गांव में 97 लाख रुपये से स्टेडियम, 25 लाख रुपये से गांव के एंट्री गेट साइन बोर्ड, 30 लाख रुपये से पार्क और 18 लाख रुपये से गलियों का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्षद पुनीत राई ने पगड़ी पहनाकर नेताओं का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि राई गांव सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र का संतुलित और सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। मेयर राजीव जैन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी नगर निगम की तरफ से राई क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।
इस अवसर पर नरेंद्र खेवड़ा, जयभगवान कौशिक, सिंघराम कौशिक, राजेंद्र कौशिक, राजकुमार कौशिक, जयकुमार कौशिक, चंद्रपाल त्यागी, महावीर त्यागी, रामकुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें