फोटो 09: सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना में ई-पुस्तकालय के शुभारंभ पर बुजुर्ग से रिबन कटवाते विधायक
- फोटो : अरुण उर्फ राजू की फाइल फोटो ।
खरखौदा। गांव गढ़ी सिसाना में शुक्रवार को विधायक पवन खरखौदा ने ई-पुस्तकालय का उद्घाटन किया और बीसी चौपाल की आधारशिला रखी। विधायक ने कहा कि गांव में 10 लाख रुपये से बनाए गए ई-पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया है।
यह पुस्तकालय युवाओं व विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। साथ ही 19.5 लाख रुपये से बनाई जाने वाली बीसी चौपाल की आधारशिला रखी गई। विधायक ने बताया कि चौपाल सामाजिक, सांस्कृतिक और सामूहिक आयोजनों का केंद्र बनेगी, जो ग्रामीणों को एकजुटता और संवाद का मंच प्रदान करेगी।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह सामूहिक प्रयास से गांव की सुंदरता और पर्यावरण को संवारें। अधिक संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। विधायक ने अपने कार्यालय में 250 पौधे भी वितरित किए।