फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुंदरीकरण के लिए विधायक ने दिए 5 लाख, कमेटी ने जताया आभार

Sat, 02 May 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर में ​स्थित आर्य समाज मंदिर के सुंदरीकरण के लिए चेक सौंपते विधायक। स्रोत:
विज्ञापन
गन्नौर। गांधी नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के सुंदरीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विधायक देवेंद्र कादियान ने विधायक निधि से 5 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की। विधायक की ओर से चेक सौंपे जाने पर मंदिर प्रबंधक कमेटी ने खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

हाल ही में मंदिर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया था इसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी ने विधायक देवेंद्र कादियान के समक्ष मंदिर के अधूरे कार्यों और आवश्यक सुविधाओं के लिए आर्थिक सहयोग की मांग रखी थी जिसे विधायक ने अब पूरा कर दिया है।
इस मौके पर विधायक कादियान ने कहा कि आर्य समाज जैसी संस्थाएं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और युवाओं को अपनी संस्कृति व संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी विजयपाल कुंडू, अमित कुमार और अजीत पाल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें