फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक व नपा अध्यक्ष ने शुरू कराया कूड़ा उठान

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने को लेकर कूड़ा गाड़ियों को नारियल फोड़कर नगर
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक पवन खरखौदा और नगरपालिका अध्यक्ष हीरा लाल ने कूड़ा उठान के लिए नए वाहनों को नारियल फोड़ने के बाद झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से कूड़ा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए पांच वर्ष के लिए टेंडर लगाया गया है। इसके तहत अब शहर से घर-घर कूड़ा एकत्रित करने और उसके उचित निस्तारण की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी गई है।
खास बात यह है कि इस बार कूड़ा उठान की पूरी प्रक्रिया रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक के माध्यम से की जाएगी। आरएफआईडी सिस्टम के जरिए हर वाहन और कूड़ा संग्रहण बिंदु की निगरानी की जा सकेगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि निर्धारित समय पर हर क्षेत्र से कूड़ा उठाया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

विधायक पवन ने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष हीरा लाल ने भरोसा जताया कि नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी।
-
राजकीय विद्यालय में वाटर कूलर का शुभारंभ किया
पंजाबी एकता समिति की तरफ से शहर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में दान किए गए वाटर कूलर का भी विधायक पवन खरखौदा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब, रोहतक की तरफ से विद्यार्थियों को लेखन सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें