फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में इस्तगासा दायर किया है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने बताया कि वह घर पर लेडीज सूट सिलाई व प्रशिक्षण का काम करती है। सामने रहने वाले आरोपी के किरायेदारों की ओर से ताका-झांकी व अश्लील हरकतों को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।
आरोप है कि 21 मई 2025 को आरोपियों ने घर पर आकर झगड़ा किया और अगले दिन 22 मई को लाठी-डंडों व राॅड से लैस होकर जबरन घर में घुस गए थे। इस दौरान आरोपियों ने उनके पति पर हमला कर दिया था जिससे उनका हाथ टूट गया।
विज्ञापन

साथ ही बेटी के साथ मारपीट व बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटों पर भी हमला किया गया। पीड़ित पक्ष ने सिविल अस्पताल में इलाज कराया और पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने का आरोप है।
उल्टा आरोपियों की ओर से झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर उनके पति को जेल भिजवा दिया गया। पीड़िता ने अदालत से आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश देने की मांग की थी। इस पर न्यायालय के आदेश पर खरखौदा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें