फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मतदाता सूची का मिलान करने का दिया निर्देश

Sun, 21 Sep 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने सरल केंद्र में सभी सुपरवाइजर व बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक की। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों व बीएलओ को वार्ड से संबंधित वर्ष 2002 की मतदाता सूची को वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मिलान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि अगर इस दौरान जिन मतदाताओं के नाम गलत दर्ज हैं या जिनके नाम दोहराए गए हैं, उनकी सूचना संकलित कर सुधार के लिए नोट किया जाए। यदि किसी मतदाता का देहांत हो चुका है तो उसका मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए भी विवरण दर्ज किया जाए।
उन्होंने कहा कि तैयार की गई मतदाता सूचियों का अवलोकन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं। जिससे आगामी चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्वाचन कानूनगो पवन कुमार, प्रवीन मोर, संदीप कादियान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें