फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन बुनियाद : जिले में बनाए 11 केंद्रों पर 3467 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 21 Dec 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विद्यार्थियों की बुनियाद मजबूत करने के लिए वर्ष 2025-27 बैच के लिए बुनियाद प्रथम चरण की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 3467 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले के चार खंडों में दो-दो व तीन खंड में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए बाहर ना जाना पड़े। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बुनियाद योजना के तहत विद्यार्थियों को एनडीए, सुपर-100, नीट, आईआईटी, उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला और प्रतियोगी परीक्षा की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। बुनियाद के प्रथम चरण की परीक्षा के लिए जिले से 3467 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दो घंटे का रहेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को एक घंटा पहले यानी सुबह 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा।
बुनियादी प्रथम चरण की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड की फोटो प्रति, दो पेन, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो व पानी की बोतल लेकर जानी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी प्राचार्यों को परीक्षा के समय की जानकारी विद्यार्थियों को पहले से ही देने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सके।
विज्ञापन

यह रहे शेड्यूल
बुनियाद के प्रथम चरण की परीक्षा : 24 दिसंबर
बुनियाद प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम : 20 जनवरी 2025
बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा : 28 जनवरी 2025

बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम : 07 फरवरी 2025
बुनियाद तीसरे चरण की परीक्षा : 11 फरवरी 2025
बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा का परिणाम : 20 मार्च 2025
बुनियाद कार्यक्रम के तहत कक्षाएं शुरू होंगी : 07 अप्रैल 2025


यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
खंड परीक्षा केंद्र

गन्नौर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
गन्नौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
गोहाना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
कथूरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनवासा
खरखौदा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरमाणा
खरखौदा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर
मुंडलाना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुटाना
राई पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेवड़ा
राई राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील
सोनीपत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंयापुर लहराड़ा

सोनीपत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन

कहां कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
खंड परीक्षार्थी
गन्नौर 554
गोहाना 434
कथूरा 223
खरखौदा 303
मुंडलाना 325
राई 641
सोनीपत 987
कुल 3467

-
बुनियाद योजना के तहत वर्ष 2025-27 बैच के लिए प्रथम चरण की परीक्षा 24 दिसंबर को होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर 3467 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रथम चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी ही दूसरे चरण की परीक्षा देने के पात्र होंगे।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें