फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिशन बुनियाद... 297 उत्तीर्ण विद्यार्थियों की कल होगी काउंसिलिंग

Fri, 09 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद के लेवल-3 की परीक्षा में जिले के 297 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। 18 अप्रैल को हुई इस परीक्षा में 306 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जबकि 31 गैरहाजिर रहे थे। अब चयनित 297 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 10 मई को करवाई जाएगी। इसके बाद उन्हें बुनियाद केंद्र अलॉट कर 16 मई से कक्षाएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुनियाद कार्यक्रम के तहत कक्षाएं शुरू करने के निर्देश हैं। जिले में मिशन बुनियाद के चार केंद्र सोनीपत, गन्नौर, राई व बीसवांमील में केंद्र संचालित हैं, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कार्यरत हैैं। इनमें । जिले में चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में करवाई जाएगी। काउंसिलिंग के दौरान बच्चों को केंद्र अलॉट किए जाएंगे। बुनियाद कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए 9वीं व 10वीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है। अब जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है, उन्हें बुनियाद केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेकर अपनी तैयारी कर सकेंगे। दो वर्ष तक बच्चों को केंद्र पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उनको पाठ्य पुस्तकें व बुनियाद केंद्र तक आने-जाने के लिए भत्ता दिया जाएगा।
मिशन बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों के लिए 10 मई को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में काउंसिलिंग करवाकर उन्हें केंद्र अलॉट किए जाएंगे। इस बारे में विद्यार्थियों को सूचित किया गया है। इसके बाद 16 मई से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। -सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें