फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निबंध लेखन स्पर्धा में अभिलाषा और सुमेधा ने जीता सांत्वना पुरस्कार

Thu, 06 Jun 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्रदेशस्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दो छात्राओं का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र के डीएन सरस्वती महाविद्यालय में हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (एचएससीएसआईटी) के संयोजन में किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में साइंस फैकल्टी की डीन डॉ. रश्मि जावा ने बताया कि प्रदेशस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जीवीएम महाविद्यालय के बीएससी नॉन मेडिकल द्वितीय वर्ष की सुमेधा और बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष की अभिलाषा ने सांत्वना पुरस्कार जीते। छात्राओं को चार-चार हजार रुपये नकद पुरस्कार मिला। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें