फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : पोर्टल पर सिर्फ 3 कॉलेजों का दिख रहा ऑप्शन

Mon, 11 May 2026 09:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले के महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए 5वें दिन विद्यार्थियों का आवागमन जारी रहा। पंजीकरण के लिए पोर्टल दिनभर खुला रहा जबकि कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने के कारण प्रत्येक महाविद्यालय में विद्यार्थी केवल विषय, फीस व दस्तावेज संबंधी जानकारी ही प्राप्त कर रहे हैं।
उधर, वर्ष 2024-25 शैक्षणिक सत्र में 12वीं उत्तीर्ण करने वाले कुल 23 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम न आना पंजीकरण बढ़ाने में रुकावट बना है। इसके अलावा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जारी पोर्टल पर जिले में केवल 3 महाविद्यालय ही दर्शाए हैं। ऐसे में विद्यार्थी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं के बाद कॉलेज की दहलीज पर कदम रखने के लिए तैयार विद्यार्थियों का इंतजार 7 मई को खत्म हो गया था। इसी दिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
हालांकि, इस वर्ष पिछले सत्र की अपेक्षा एक माह पहले महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। महाविद्यालयों में दाखिला करवाने के लिए विद्यार्थियों को 31 मई तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण पोर्टल पर करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
11 जून को पहली फाइनल कट ऑफ जारी करने की तिथि निर्धारित की गई है ताकि सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 15 जून तक फीस जमा करवाकर अपनी सीट सुनिश्चित करने के साथ महाविद्यालयों में प्रवेश पा सकें।

अधिकतर महाविद्यालयों ने अपडेट नहीं की प्रोफाइल
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी राजकीय व मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों को अप्रैल में निर्देश जारी किए थे कि वह 25 अप्रैल तक एडमिशन पोर्टल पर अपना प्रोफाइल अनिवार्य रूप से अपडेट करें। उधर जिले के अधिकतर महाविद्यालयों ने पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल को अपडेट नहीं किया है। यही कारण है कि पंजीकरण के लिए पोर्टल पर महाविद्यालय नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 7 मई को महाविद्यालयों में दाखिले का शेड्यूल जारी करने के साथ पोर्टल खोल दिया है। दाखिले करवाने वाले विद्यार्थियों के लिए 31 मई तक पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थी 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने के कारण अपना पंजीकरण कम करवा रहे है।- डॉ. सीमा गर्ग, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें