फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को मुरथल थाने में दी गई शिकायत दी कि पड़ोस का एक युवक उनकी 16 साल की बेटी को स्कूल आते-जाते छेड़ता है। उन्होंने अपनी लड़की को सिलाई सीखने के लिए भेजा था। इसी दौरान युवक ने उसके साथ वहां छेड़छाड़ की। उनकी बेटी ने आरोपी का प्रतिरोध किया तो उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच टीम ने शामिल महिला उप निरीक्षक बबली ने न्यायालय के आदेश पर नाबालिग लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। साथ ही महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें