फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग लड़की की ट्रेन से कटकर मौत, पिता ने अपहरण के बाद दुष्कर्म का शक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर((सोनीपत)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की का शव बुधवार को भोड़वाल माजरी व गन्नौर रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पर पड़ा मिला। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के दो युवकों ने उनकी लड़की को मंगलवार को अगवा कर लिया था। उन्होंने आशंका जताई कि लड़की को मंदिर में ले जाकर दोनों युवाओं ने एक पुजारी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर उनकी बेटी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




जीआरपी गन्नौर को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। कई दिनों से गांव के ही दो युवकों ने उनकी बेटी को अपने जाल में फंसा लिया था। उनकी बेटी ने इस बारे में उन्हें पहले भी बताया था। आरोप है कि 4 मार्च को दोनों आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के मंदिर में एक पुजारी के पास ले गए। बुधवार को पुजारी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। पिता ने शक जताया है कि तीनों आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है, जिसके चलते उसने ट्रेन से कटकर जान दी है।



जीआरपी चौकी पुलिस ने मामले में मरने वाली लड़की के पिता की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों और मंदिर के पुजारी पर पॉक्सो अधिनियम, अपहरण व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन




वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेजा गया है, जहां वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों ने तीन लोगों पर दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




- महाबीर तोमर, प्रभारी, जीआरपी थाना, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें