फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया मैराथन धावक सानिया का स्वागत

Mon, 06 Jan 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के गोहाना में गांव रूखी में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण व अन्य। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
गोहाना। गांव रूखी स्थित शहीद सुखबीर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में धावक सानिया पांचाल के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने धावक सानिया का अभिनंदन किया। सानिया पांचाल कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक बेटियों के विरुद्ध होने वाले अपराध पर जागरूकता संदेश देने के लिए मैराथन दौड़ कर रही हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटों की तरह बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान किए हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी मिलकर उन्हें मजबूत करें, ताकि हर समुदाय का उत्थान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम शुरू की थी। कश्मीर से गोहाना की बेटी सानिया पांचाल ने जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। आज बेटा-बेटी के बीच के भेदभाव खत्म हो रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कुछ देर तक बेटी सानिया पांचाल के साथ दौड़ भी लगाई। उन्होंने गांव के विद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थित शहीद सुखबीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राकेश बागड़ी, राजमल सरपंच, बलराम, अरुण निनानिया, शेर सिंह बेडवाल, डॉ. शमशेर, धुला राम, अनिल चावला, रामू वाल्मीकि, मोनू पांचाल, सुभाष भट्टी, मास्टर रामपाल रूखी व कृष्ण सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें