फोटो 30- सोनीपत के मुरथल थाना में खनन विभाग की टीम की ओर से जब्त करवाई गई रेत से भरी ट्राली। स्
सोनीपत। खनन विभाग की टीम ने गांव मच्छरौला में छापा डालकर अवैध रेत से भरी ट्रॉली पकड़ी है। चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। ट्रॉली को मुरथल थाना में जब्त किया गया है।
वहीं एक अन्य मामले में सुमित निवासी मेहंदीपुर से अवैध खनन करने पर 2.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि खनन विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्गों सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रूप से तैनात है। जिले में जहां-जहां अवैध खनन की अधिक संभावना है, वहां विशेष चौकसी बरती जा रही है। जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त ने लोगों का आह्वान किया कि कहीं भी होने वाले अवैध खनन की सूचना तुरंत जिला खनन विभाग कार्यालय व खंडस्तर पर सहायक खनन अभियंता कार्यालय में दें। संवाद