फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज की भिवानी रैली को लेकर मिड-डे मील वर्करों ने बनाई रणनीति

Tue, 23 Jun 2026 08:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित रेलवे पार्क में बैठक के दौरान उपस्थित मिड डे मील वर्कर। स्राेत:
विज्ञापन
गन्नौर। मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने मंगलवार को रेलवे पार्क में बैठक की। इसमें 24 जून को भिवानी में होने वाली राज्यस्तरीय रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी के जिला उपाध्यक्ष सेवानंद ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम मजदूरी लागू करने की मांग उठाई।
राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि न्यूनतम वेतन निर्धारित होने के बावजूद मिड-डे मील वर्करों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्हें केवल 10 माह का मानदेय दिया जाता है जबकि अन्य कर्मचारियों को 12 माह का मानदेय मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें