फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिड-डे-मील वर्कर यूनियन मंत्रियों को सौंपेगी मांगपत्र

विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत केे गोहाना रोड पर सम्मेलन के दौरान मांगों को लेकर प्रदर्शन करती मिड-डे-मील वर्क
विज्ञापन
सोनीपत। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की ओर से गोहाना रोड पर जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में यूनियन ने निर्णय लिया कि मिड-डे मील वर्कर पानीपत में 3 अगस्त को राज्यस्तरीय प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को ज्ञापन देंगी।
विज्ञापन

इससे पहले गोहाना, कथूरा, मुंडलाना में 24 जुलाई को परशुराम पार्क में प्रदर्शन कर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, नागरिक अस्पताल में 26 जुलाई को खरखौदा, राई, गन्नौर, मुरथल ब्लॉक की मिड-डे मील वर्कर्स प्रदर्शन कर विधायक निखिल मदान को ज्ञापन देंगी।
सम्मेलन में कमेटी का गठन कर सुनीता को प्रधान, मुकेश को उप प्रधान, रेखा को सचिव, शकुंतला को सहसचिव और सुमन को कोषाध्यक्ष चुना गया।
दर्शना, शीला, कमलेश, कांता, सोनिया, सरोज को कमेटी का सदस्य चुना गया। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव जयभगवान ने कहा कि सरकार व प्रशासन मिड-डे-मील वर्कर्स का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्कर को कई-कई महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। वर्दी का पैसा भी स्कूलों में नहीं मिल रहा। मानदेय में कटौती की जा रही है। मानदेय 10 माह का देकर 11 महीने काम लिया जा रहा है। मिड-डे मील वर्कर्स को शिक्षकों व अन्य स्टाफ की तरह 12 महीने वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें