फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली तक मेट्रो, जल्द शुरू होगा सर्वे

Thu, 21 Aug 2014 12:21 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो आने में भले ही टाइम लगे लेकिन इसकी संभावनाएं केंद्र सरकार ने तलाशनी शुरू कर दी है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम आने वाले दिनों में नरेला, कुतुबगढ़ और कुंडली तक मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए सर्वे करेगा। यह फैसला मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया।
=================
मेट्रो राजनीतिक मुद्दा
सोनीपत के कुंडली तक मेट्रो लाने की मांग पिछले तीन-चार साल से राजनीतिक मुद्दा बनी हुई है। सांसद रमेश कौशिक ने लोकसभा चुनाव में इसके नाम पर वोट मांगे तो मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही कुंडली तक मेट्रो लाने का आश्वासन जिले के लोगों को दे चुके हैं। खास बात यह भी है कि भाजपा विधायक कविता जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन मेट्रो की मांग को लेकर शहर में हस्ताक्षर अभियान तक चला चुके हैं। इसको लेकर पिछले वर्ष रेल मंत्रालय में ज्ञापन भी सौंपा गया था।
विज्ञापन

============
30 हजार लोग करते हैं सफर
सोनीपत दिल्ली से सटे होने के साथ ही यहां के लोग दिल्ली में कारोबार भी करते हैं। प्रतिदिन सोनीपत से 30 हजार लोग दिल्ली आते और जाते हैं। अब तक मेट्रो दिल्ली में आजादपुर मंडी तक ही है। कुंडली दिल्ली के बॉर्डर में स्थित है। साथ ही नरेला भी व्यवसायिक तौर पर सोनीपत वासियों के लिए काफी अहमियत रखता है। दोनों स्थानों पर मेट्रो की सुविधा मिलती है तो लोगों को बड़ा लाभ होगा।
==============
बैठक में लिया फैसला
मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने विभिन्न मसलों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। इसमें दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में तय किया गया कि मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। इसको लेकर जल्द ही कुंडली, कु तुबगढ़ और नरेला तक मेट्रो लाने के लिए सर्वे करने का फैसला हुआ है। बैठक में यात्रियों में भ्रम की स्थिति को देखते हुए कुछ मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने पर भी चर्चा हुई। बैठक में कुंडली तक मेट्रो का जिक्र आने से भाजपाई उत्साहित है।
विज्ञापन

============
केंद्र सरकार हरियाणा के लिए कई विकास की योजनाओं पर काम कर रही है। इनमें जहां सड़कों का जाल बिछाना शामिल है, वहीं कुंडली तक मेट्रो लाने पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है। केंद्र सरकार ने कुंडली और नरेला तक मेट्रो को लेकर सर्वे कराया जाएगा। सोनीपत की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार खास रुचि ले रही है।
-कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें