फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिटी वॉक के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 07 Jun 2026 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में सिटी वॉक के दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, विधायक निखिल मद
विज्ञापन
सोनीपत। विश्व पर्यावरण दिवस पर कुशाल सिंह दहिया बलिदान समिति व आईसीएस के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष चौक पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत सुभाष चौक से सिटी वॉक के साथ हुई जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पार्क में अतिथियों व युवाओं की ओर से सामूहिक पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, परिमल कुमार, ट्रीमैन देवेंद्र सूरा, पार्षद संजीव वलेचा, हेमंत नांदल और नितेश मुख्य रूप से शामिल रहे।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि हर व्यक्ति को जितनी ऑक्सीजन वह सांस के लिए उपयोग करता है, कम से कम उतने पौधे जरूर लगाने चाहिए ताकि वह जितनी ऑक्सीजन लेता है उससे ज्यादा बनाकर समाज को दे सके। मेयर ने कहा कि पेड़ ही जीवन हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। प्लास्टिक मुक्त सोनीपत और स्वच्छ-हरा-भरा शहर बनाने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना और सोनीपत को हरियाली से भरना है।

फोटो : सोनीपत शहर में सिटी वॉक के दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, विधायक निखिल मद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें