फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेधावी छात्रों को 12 हजार रुपये मिलेगी छात्रवृत्ति

Wed, 20 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्रों को सरकार 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति देगी। विद्यार्थी डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के तहत 31 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावियों के लिए यह छात्रवृत्ति पढ़ाई में कारगर साबित होगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्पसंख्यक (सेवा) विभाग की ओर से संचालित डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल https://saralharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतू, टपरीवास श्रेणी एवं अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है।
इस योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा तथा प्राप्तांक के आधार पर 8,000 से 12,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 8,000 रुपये, 12वीं कक्षा में क्रमश: 75 प्रतिशत एवं 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 8,000 से 10,000 रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
स्नातक स्तर पर 65 प्रतिशत (शहरी) और 60 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर 9,000 से 12,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी प्रकार, पिछड़ा वर्ग (ए) के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 70 प्रतिशत (शहरी) एवं 60 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग (बी) के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत (शहरी) एवं 75 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर 8,000 रुपये तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत (शहरी) एवं 75 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर 8,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें