डिवाइडर न उठाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने आए संघर्ष कमेटी सदस्य। संवाद
- फोटो : 1
खरखौदा। शहर में डिवाइडर हटाने के प्रस्ताव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। खरखौदा संघर्ष कमेटी की ओर से जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर डिवाइडर हटाने का विरोध जताया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि करीब 4-5 वर्ष पहले खरखौदा शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को आधे घंटे से लेकर घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता था।
विकेश, संदीप, वेदपाल, राकेश, प्रवेश दहिया, कृष्ण बिजेंद्र सिंह व अमित आदि का कहना है कि उस समय सरकार ने नगरपालिका के माध्यम से शहर में डिवाइडर बनवाए थे, जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ और लोगों को राहत मिली। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि नगरपालिका के पार्षदों और चेयरमैन ने बैठक में बहुमत से डिवाइडर न हटाने का समर्थन किया है। इसके बावजूद डिवाइडर हटाने की बात उठने से लोगों में रोष है। कमेटी सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि डिवाइडर हटाने की बजाय अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।