फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो जैन साध्वियों की मौत मामले में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में नगराधीश को ज्ञापन सौंपते नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन व जैन समाज का
विज्ञापन
सोनीपत। मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में दो जैन साध्वियों की मृत्यु से जैन समाज में गहरा रोष है। सोनीपत जैन समाज के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम नगराधीश सिमरन को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

दिगंबर समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता एसके जैन व नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगराधीश सिमरन को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो जैन साध्वियों को पैदल विहार के दौरान कार चालक ने टक्कर ने मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
जैन समाज ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि जैन साधु पूर्णत अपरिग्रही होते हैं और वह पूरा जीवन पैदल ही चलते हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे देश में जैन साधु साध्वियों की कम से कम विहार करने के दौरान सुरक्षा का प्रोटोकॉल सुनिश्चित की मांग की। इस दौरान जगदीश प्रसाद जैन, अशोक कुमार जैन, भूषण जैन, जयकुमार जैन, मुकेश जैन, मनीष जैन, आनंद जैन, सुबोध जैन व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें