फोटो 10: सोनीपत के मुरथल रोड पर स्थित एक होटल में बैठक करते जिला कर बार एसोसिएशन के सदस्य। स्र
- फोटो : स्रोत स्वयं
सोनीपत। जिला कर बार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक मुरथल रोड स्थित एक होटल में हुई। इस दौरान आयकर, जीएसटी और प्रवेश कर से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए महेश नागपाल ने कहा कि बैठक का उद्देश्य जीएसटी प्रावधानों को लागू करने में व्यापारियों के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। बार के सदस्यों ने यह चर्चा की कि हरियाणा सरकार की नई एकमुश्त निपटान योजना का अधिकतम लाभ व्यापार को मिले। महासचिव अधिवक्ता अरविंद मित्तल ने आश्वासन दिया कि करदाताओं और व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी।
इस दौरान अधिवक्ता सुभाष पृथ्वी, महेश गोस्वामी, तुलसी बत्रा, संजीव चौधरी, विकास पृथ्वी, सीए रजत भाटला, समीर पापनेजा, भूषण लूथरा, पंकज चांदना, सीए प्रवीन मदान भी मौजूद रहे।