फोटो 05: सोनीपत लघु सचिवालय में तहसीलदार को मांगपत्र सौंपते नागरिक अधिकार मंच के सदस्य। स्रोत:
सोनीपत। नागरिक अधिकार मंच की ओर से पर्यावरणविद वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को रिहा करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में धरना दिया गया। इस दौरान तहसीलदार को भी अपना मांगपत्र सौंपा। संयोजक कपिल देव व कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी ने कहा कि पर्यावरणविद राष्ट्रवादी नेता को एनएसए के तहत गिरफ्तार करके आम जनता की भावनाओं पर सरकार ने गहरी चोट पहुंचाई है।
सोनम वांगचुक हमेशा जुल्म के खिलाफ जनता की आवाज बनते रहे हैं। स्वयं प्रधानमंत्री ने लेह लद्दाख को जब जम्मू कश्मीर से अलग किया था, तब उसको आगे चलकर विधानसभा बनाने की घोषणा की थी। परंतु पांच साल के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं किया। सोनम वांगचुक लेह लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे।
उनकी मांग है सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून व यूएपीए जैसे कानूनों को रद्द किया जाए। इस दौरान ईश्वर सिंह दहिया, हरिप्रकाश, शिवकुमार, भगत सिंह, मेहर सिंह, आनंद शर्मा, सुनीता, एडवोकेट ब्रह्म सिंह दहिया, दलबीर, ईश्वर सिंह राठी, अमित, विमल किशोर, हरिओम भी मौजूद रहे।