फोटो :23: सोनीपत में राई विधायक के पीए को ज्ञापन देते हिंदू संगठनों के सदस्य। संवाद
सोनीपत। ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में श्रद्धालुओं पर हुए हमले से गुस्साए हिंदू संगठनों के सदस्य शुक्रवार देर शाम सेक्टर-15 स्थित राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली के आवास पर पहुंचकर रोष जताया। जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाओं ने विधायक के आवास के बाहर चूड़ियां भी रख दीं।
हिंदू संगठनों से जुड़े युवा, महिलाएं व अन्य पदाधिकारी अग्रसेन चौक से विधायक के सेक्टर-15 स्थित आवास के बाहर पहुंचे। वह विधायक को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन बड़ौली घर पर नहीं मिले। इस पर लोगों ने रोष जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार खुद को हिंदू हितैषी दिखाने का ढोंग करती है, लेकिन सच्चाई नूंह में सामने आ गई है। अब कुछ लोगों को गिरफ्तार कर सरकार वाहवाही लूट रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार उनकी रक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। सरकार राजनीति कर रही है। उसे लोगों के दुख-दर्द से कुछ लेना-देना नहीं है। विधायक के पीए को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि गोरक्षा आदि मामलों में युवाओं पर दर्ज केस रद्द करवाए जाएं। उसके बाद महिलाओं ने आवास के बाहर चूड़ियां रखकर आ गईं।
फोटो :23: सोनीपत में राई विधायक के पीए को ज्ञापन देते हिंदू संगठनों के सदस्य। संवाद