फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस अड्डे पर मेगा शिविर आज, वितरित किए जाएंगे कार्ड

Thu, 06 Jun 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश सरकार ने चुनावी प्रक्रिया के संपन्न होते ही अपनी महत्वाकांक्षी योजना हैप्पी कार्ड का लाभ पात्रों को देने की कवायद तेज कर दी है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को सोनीपत व गोहाना बस अड्डे पर मेगा शिविर लगाया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगें। जिसको लेकर वीरवार को दिन भर रोडवेज अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

सोनीपत बस अड्डे में आयोजित हैप्पी कार्ड वितरण समारोह में राई विधायक मोहनलाल बड़ौली लाभार्थियों को कार्ड वितरित करेंगे। वहीं गोहाना बस अड्डे में आयोजित समारोह में गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी हैप्पी कार्ड वितरित करेंगी। अधिकारियों की मानें तो सरकार की तरफ से शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना का लाभ ऐसे परिवार उठा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या इससे कम है। ऐसे परिवारों के प्रत्येक सदस्य को रोडवेज बस में साल में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
जिले से करीब 14 हजार ने किया था आवेदन
सोनीपत जिले में हैप्पी कार्ड के लिए करीब 14 हजार लोगों ने आवेदन किए है। इनमें से करीब 850 लाभार्थियों को ही हैप्पी कार्ड वितरित किए गए हैं। मेगा शिविर में हजारों की संख्या में हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए वीरवार को रोडवेज कर्मचारियों ने लाभार्थियों के पास फोन कर कार्ड तैयार होने की सूचना दी। साथ ही शुक्रवार को आयोजित मेगा शिविर में आकर कार्ड प्राप्त करने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

यह है प्रक्रिया
लाभार्थियों को सरल केंद्र पर जाकर हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना पड़ता है। इसके लिए 50 रुपये शुल्क वहन करना पड़ता है। कार्ड बनकर तैयार होने के बाद मोबाइल पर संदेश आता है, जिसके बाद पात्र अपना परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड लेकर बस अड्डा स्थित कार्यालय में पहुंच कर योजना का लाभ उठा सकता है।

वर्जन

हैप्पी कार्ड योजना के तहत बस अड्डे पर मेगा शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों को फोन के माध्यम से सूचना दी गई है।
विज्ञापन

संजय, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें