राई (सोनीपत) । थाना बहालगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी जिले तोशाम निवासी कपूर सिंह के रूप में हुई। मामले को लेकर 11 मई को एक महिला ने शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि था कि उनके पति का वर्ष 2020 में देहांत हो गया था। इसके बाद वह राई स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। फैक्टरी में कपूर सिंह भी काम करता है। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब जांच अधिकारी मेनका ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।