फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंबेडकर विधि विवि में मेडियस 1.0 मध्यस्थता प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
मेडियस 1.0 मध्यस्थता स्पर्धा में शामिल विद्या​र्थियों से बातचीत करते कुलपति प्रो. (डॉ.) देवेंद्
विज्ञापन
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में संघर्ष प्रबंधन एवं विवाद समाधान केंद्र की ओर से मेडियस 1.0 मध्यस्थता प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें बैच 2030 और 2031 के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यस्थता और वैकल्पिक विवाद समाधान की व्यावहारिक समझ देना है। साथ ही उन्हें विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए जरूरी कौशल से परिचित कराना है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. देवेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की रूपरेखा और विभिन्न चरणों की जानकारी दी। उन्होंने मध्यस्थता प्रक्रिया, प्रतिभागियों की भूमिका, मूल्यांकन मानदंड और नियमों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता विवादों के त्वरित और प्रभावी समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में संवाद, वार्ता और सहमति बनाने का व्यावहारिक कौशल विकसित होता है।
कुलसचिव डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता विद्यार्थियों को मध्यस्थता की वास्तविक प्रक्रिया समझने का अवसर दे रही है। इससे उनमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और विवादों का रचनात्मक समाधान खोजने की क्षमता विकसित होगी। विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में 28 टीमों ने हिस्सा लिया। बैच 2031 के विद्यार्थी पक्षकार-परामर्शदाता टीमों और बैच 2030 के विद्यार्थी मध्यस्थों की भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता कन्वीनर डॉ. श्रुति दहिया की देखरेख में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें