फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मेडेन फार्मास्युटिकल्स कंपनी में दवा निर्माण पर प्रतिबंध, गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद कार्रवाई

Wed, 12 Oct 2022 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कुंडली की फार्मा इकाई में नियमों के उल्लंघन के कारण कार्रवाई की गई है। अधिकारी कंपनी को सील करने की तैयारी कर रहे हैं। राज्य और केंद्र की संयुक्त टीम ने यूनिट का निरीक्षण किया तो 12 अन्य कमियां मिली। 
विज्ञापन
कुंडली स्थित दवा कंपनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देश गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद सोनीपत के कुंडली में कफ सिरप बनाने वाली मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दवाओं के निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन हरियाणा और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन नॉर्थ जोन गाजियाबाद की टीम को कंपनी के कागजात की जांच में 12 स्तर पर गड़बड़ी मिली हैं।

विज्ञापन


कंपनी का दवा निर्यात का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।  कंपनी को सील करने की तैयारी शुरू हो गई है। साथ ही अब सरकार ने नियमों का पालन नहीं करते हुए भी दवा के बनने और निर्यात होने देने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जांच शुरू कर दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने देश की चार दवाओं को जानलेवा घोषित किया है। यह चारों दवाएं बच्चों की खांसी से संबंधित हैं। अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने उन कफ सिरप की जांच कराई थी जिसमें सिरप में साल्ट की मात्रा पर सवाल उठाए गए थे। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार ने जांच शुरू कराई थी।
विज्ञापन


केंद्र और राज्य के ड्रग्स अधिकारियों की जांच में सोनीपत के कुंडली में स्थित मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 12 स्तर पर गड़बड़ी मिली है। जांच में यह भी सामने आया था कि खांसी के उन सिरप की सप्लाई केवल विदेश में की जा रही थी। उनकी सप्लाई देश में नहीं थी। कंपनी में अब दवा निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Chandigarh: चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी खरगे, बोले- मैं गांधी परिवार की रबर स्टैंप नहीं हूं

कंपनी में सभी प्रकार का उत्पादन व निर्यात बंद कर दिया है। कंपनी की देश के बाजारों में उपलब्ध सभी दवाओं की बिक्री भी रोक दी गई है। अब अधिकारी कंपनी को सील करने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि गाम्बिया सरकार के भी मेडेन फार्मास्युटिकल्स की दवाओं के आयात पर रोक लगा दी है। कंपनी से सिरप अन्य दवाओं के पांच नमूने लेकर कोलकाता प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। वहां से अगले सप्ताह तक सैंपल की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

जिम्मेदार अधिकारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई
बताया जा रहा है कि सिरप की निर्यात से पहले जांच नहीं की गई। वहीं दागदार होने के बावजूद कंपनी को उत्पादन में छूट दी गई। कंपनी की नियम अनुसार निगरानी कराने वाले अधिकारियों और निर्यात से पहले विधिवत जांच कराने के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। इनकी भूमिका संदिग्ध नजर आने के बाद जांच शुरू कर दी है। इसमें जिला स्तर के अधिकारियों की भूमिका की भी गहनता से जांच होगी। कंपनी के नमूने लेने से लेकर अन्य कार्रवाई की जांच जारी है।
विज्ञापन


कंपनी में सभी दवाओं का निर्माण रोकने के आदेश दिए हैं। कंपनी इकाई में विभिन्न नियमों के उल्लंघन के कारण कार्रवाई की गई है। कंपनी की तरफ से निर्मित चार कफ सिरप के नमूने जांच के लिए कोलकाता में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला भेजे गए थे। अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। राज्य और केंद्र की संयुक्त टीम ने यूनिट का निरीक्षण किया और 12 कमियां सामने आई है। -अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा सरकार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें