फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का किया स्वागत

Fri, 20 Dec 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का गोहाना रोड स्थित इंडियन माडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। अंडर-17 राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता 12 से 15 दिसंबर तक त्रिपुरा के अगरतला में आयोजित की गई थी। इसमें विद्यालय के दो खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन

प्राचार्य राजेंद्र सिंह गाहल्याण ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की थी। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में शामिल विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में सृष्टि सांगवान व 63 किलो में लवनीत ने कांस्य पदक जीता था। प्रशिक्षक सतपाल गुलिया ने बताया कि अंडर-19 राष्ट्रीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता पंजाब के लुधियाना में 10 से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न राज्यों से 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में विद्यालय की खिलाड़ी गरिमा ने अंडर- 19 आयु वर्ग के 44 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य ने पदक विजेताओं का फूल व रुपये की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार सामान के साथ बदमाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें