फोटो 25- सोनीपत के गन्नौर स्थित सीएमआर कबड्डी अकादमी में खेल प्रेमी पदक विजेता खिलाड़ी कीर्ति प
गन्नौर। अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता की पदक विजेता कीर्ति पहल का गन्नौर स्थित सीएमआर कबड्डी अकादमी में स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता झारखंड के अमरावती में आयोजित की गई थी। इसमें कीर्ति पहल विजेता रही प्रदेश की टीम का हिस्सा थी। खिलाड़ी का वापस लौटने पर जीटी रोड से अकादमी तक ढोल नगाड़ों के साथ खुली जीप में बैठाकर स्वागत जुलूस निकाला गया।
अकादमी संचालक एवं कीर्ति के पिता इंद्र पहल ने बताया कि बेटी ने प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम की तरफ से प्रतिभागिता की थी। प्रदेश की टीम को विजेता बनाने में कीर्ति की अहम भूमिका रही है। बेटी रौनक पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। इससे पहले भी कीर्ति विभिन्न प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है। प्रशिक्षक बबीता ने बताया कि कीर्ति एक शानदार खिलाड़ी है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह अपनी प्रतिभा से भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी।