फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर उप चुनाव : रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Sat, 08 Feb 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर पद के उप चुनाव को लेकर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने हरियाणा नगर निगम नियमावली, 1994 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अनमोल को रिटर्निंग अधिकारी व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया।उपायुक्त ने नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना व हिदायतों की पालना करते हुए चुनाव को संपन्न करवाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार चुनाव कार्य पूर्ण करवाने के उद्देश्य से रिटर्निंग अधिकारी की सहायता करेंगे। वहीं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने खरखौदा नगर पालिका चुनाव को लेकर भी अध्यक्ष पद व वार्ड पार्षदों से संबंधित नामांकन पत्र प्राप्त करने, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की। खरखौदा के एसडीएम डॉ. निर्मल नागर को रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार मनोज कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया। नपा के अध्यक्ष के लिए कोई भी उम्मीदवार खरखौदा एसडीएम कोर्ट रूम में अपना नामांकन दर्ज करवा सकते हैं। वहीं नपा के वार्ड एक से चार के पार्षद पद के लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधलान के प्रधानाचार्य दीपक आंतिल व सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा के प्राध्यापक संजय तहसीलदार कोर्ट रूम खरखौदा में नामांकन प्राप्त करेंगे। वार्ड पांच से आठ पार्षद पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडा के प्रधानाचार्य रामनिवास व सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा के प्राध्यापक देवेंद्र नगर पालिका खरखौदा कार्यालय में नामांकन प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

वार्ड नौ से 12 पार्षद पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी आईटीआई खरखौदा के प्रधानाचार्य संदीप कुमार व सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना के प्राध्यापक जितेंद्र नगर पालिका खरखौदा कार्यालय में नामांकन प्राप्त करेंगे। वार्ड 13 से 16 पार्षद पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किढ़ौली प्रहलादपुर के प्रधानाचार्य रमाकांत व सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहणा के प्राध्यापक विनोद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कोर्ट रूम खरखौदा में नामांकन प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें