फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हारा सोनीपत

Sat, 08 Feb 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। झज्जर के डाबोदा में खेली जा रही राज्यस्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनीपत की टीम का मुकाबला गुरुग्राम की टीम से हुआ। जिसमें सोनीपत को पेनल्टी शुटआउट में 3-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के पहले दिन सोनीपत की टीम ने सिरसा को हराकर जीत से आगाज किया था। दूसरे दिन सोनीपत की टीम का मुकाबला गुरुग्राम से हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर पाई। परिणाम का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया। इसमें टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। जिला फुटबाॅल एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सोलंकी ने बताया कि टीम में मोहित ने शानदार खेल दिखाया। पूरी टीम बहुत बढि़या खेली, लेकिन अंतिम समय पर बचाव नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें