फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर उपचुनाव : भाजपा ने पैनल में भेजे छह नाम, एक पर लगेगी मुहर

Mon, 10 Feb 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी के नाम का चयन करने के लिए भाजपा लगातार मंथन कर रही है। मेयर पद के लिए भाजपा के 44 नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। नामों का चयन करने के लिए कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने की। बैठक में सभी की राय लेकर छह नामों का पैनल तैयार किया है। हाईकमान अब मेयर चुनाव के लिए इन छह में से कोई एक नाम तय करेगी।
विज्ञापन

नगर निगम के उपचुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा ने प्रत्याशी को लेकर आवेदन मांगे थे। भाजपा के 44 नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपने आवेदन जमा करवाए थे। इनमें पूर्व विधायक से लेकर पार्षद व आम कार्यकर्ता तक शामिल हैं। सभी नामों पर चर्चा करने के लिए सेक्टर-7 स्थित जिला कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता राजीव जैन, जिला महामंत्री नवीन मंगला, निशांत छौक्कर, खरखौदा विधायक पवन, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, हुकम सिंह भाटी, नीरज आत्रेय, गुलशन ठेकेदार समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
पहले चार चुने, फिर छह नाम हुए फाइनल
दो घंटे तक चली चर्चा के बाद 44 में से चार नामों का पैनल बनाया गया। बाद में जातिगत संतुलन बनाए रखने के लिए प्रदेशाध्यक्ष के अनुमोदन पर दो नाम और शामिल कर छह नामों का पैनल बनाया गया। इसमें सर्वसम्मति से दो पंजाबी, एक-एक नाम वैश्य, ओबीसी, जाट व ब्राह्मण जाति का नाम शामिल किया गया है। जिसे हाईकमान के पास भेज दिया है। इन्हीं छह में एक नाम पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

खरखौदा नपा चेयरमैन के लिए भेजे चार नाम
खरखौदा नपा चेयरमैन पद के लिए चार नामों का पैनल तैयार कर भेजा गया है। खरखौदा नपा चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस पद पर भाजपा के 10 नेताओं व कार्यकर्ताओं न चुनाव लड़ने के आवेदन किया था। हाईकमान जल्द ही प्रत्याशियों के नाम तय कर सूचित करेगा।

कांग्रेस कमेटी आज शाम तक लेगी आवेदन
कांग्रेस में मेयर उपचुनाव व खरखौदा नपा चेयरमैन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, गठित कमेटी के पास 10 फरवरी को शाम तक आवेदन जमा करवाए जा सकेंगे। गठित कमेटी के चेयरमैन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक हैं, जबकि सदस्य सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदूराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक जयवीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, कर्नल रोहित चौधरी, जयभगवान दीपालपुर, कार्यकारी मेयर राजीव सरोहा, प्रेम अत्री एडवोकेट, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, पार्षद नवीन तंवर, नीलकंठ मुखीजा, प्रेम नारायण गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें