सोनीपत। बड़ा बाजार स्थित मां चिटाने वाली मंदिर में रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी के अवसर पर माता की कढ़ाई आयोजित की गई। इस दौरान श्रद्धालु ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में इस बार देवेंद्र कुच्छल व दिनेश कुच्छल ने बेटे शिवम कुच्छल व केशव कुच्छल के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया । इस आयोजन में महिला श्रद्धालुओं की विशेष भागीदारी रही। विशेष पूजा-अर्चना के बाद माता की कढ़ाई की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माता का गुणगान किया।
इस दौरान रितु कुच्छल, बबीता कुच्छल, ममता वर्मा, सुनीता गोयल, अंजू गुप्ता, मंजू गोयल, कौशल कुच्छल, नरेश गोयल, तरुण गोयल भी मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी पं. अमित शौनक ने बताया कि प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।